CBSE 12th Result: लुधियाना की आस्था ने मारी बाजी, पूरे भारत में तीसरा स्थान

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 05:08 PM (IST)

लुधियानाः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) 12वीं कापरिणाम घोषित कर दिया गया है। इन नतीजों में एक बार फिर पंजाब के लुधियाना का नाम रोशन हुआ हैं। शहर की लड़की आस्था ने लुधियानवियों का सिर गर्व से ऊंचा करते हुए पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल किया हैं, जबकि पंजाब में आस्था पहले नंबर पर है। 

विद्यार्थियों को  दिए पढ़ार्इ के टिप्स
आस्था ने 500 से 497 अंक हासिल किए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए आस्था ने कहा कि उसने अपने अध्यापकों और मां-बाप के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है। इस मौके पर आस्था ने विद्यार्थियों को पढ़ार्इ करने के लिए टिप्स भी दिए। 

 

टॉप-3 रैंक में 9 विद्यार्थियों का नाम शामिल
वहीं बोर्ड की ओर से जारी नतीजों में मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है उन्होंने 499 अंक हासिल किए हैं उनके 99.8 प्रतिशत मार्क्स है। सीबीएसई की ओर से जारी नतीजों में  टॉप-3 रैंक में 9 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। 

Vatika