9वीं से 12वीं कक्षा तक का CBSE ने कम किया 30 फीसदी सिलेबस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 08:50 AM (IST)

नई दिल्ली/लुधियाना (वार्ता/विक्की): सी.बी.एस.ई. ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस को &0 फीसदी कम कर दिया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर घोषणा की कि सी.बी.एस.ई. ने कोविड-19 लॉकडाऊन के दौरान शैक्षणिक नुक्सान को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए 30 प्रतिशत तक सिलेबस को तर्कसंगत बनाया है। निशंक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण व लॉकडाऊन के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुए नुक्सान के चलते हमने सी.बी.एस.ई. से कक्षा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस कम करने के लिए कहा था। 

सी.बी.एस.ई. ने जारी किया रिवाइज्ड सिलेबस का नोटीफिकेशन
सी.बी.एस.ई. ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अकैडमिक सिलेबस 2020-2021 को रिवाइज करने का नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया। सी.बी.एस.ई. ने कहा कि सभी स्कूलों के प्रमुख और शिक्षक यह भी सुनिश्चित करें कि जो टॉपिक सिलेबस से हटाए हैं, वे भी आवश्यकता पडऩे पर स्टूडैंट्स को बताएं और समझाएं। हालांकि हटाए गए टॉपिक इंटरनल असैसमैंट और वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का हिस्सा नहीं होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News