सी.बी.एस.ई. ने जारी किए 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए सैंपल पेपर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 10:42 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं क्लास टर्म-1 के सैंपल पेपर्स 2021-22 जारी कर दिए हैं।

सी.बी.एस.ई. बोर्ड एग्जाम 2022 में बैठने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने सभी विषयों के सैंपल पेपर चैक और डाऊनलोड कर सकते हैं। इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए सी.बी.एस.ई. सिलेबस को 2 हिस्सों में बांट दिया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम टर्म-1 और टर्म-2 आयोजित किए जाएंगे। टर्म-1 एक मल्टीपल च्वाइस क्वैश्चन या ऑब्जैक्टिव पेपर होगा और 50 प्रतिशत सिलेबस पर आधारित होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन (स्थिति के आधार पर) आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा शेयर किए जाएंगे। टर्म-2 एग्जाम का फैसला 2022 कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए डिटेल्ड क्वैश्चन या एम.सी.क्यू. आधारित होगा। 

नवम्बर या दिसम्बर में हो सकती है सी.बी.एस.ई. परीक्षा 
इस साल सी.बी.एस.ई. परीक्षा नवम्बर या दिसम्बर में आयोजित कर सकती है। सी.बी.एस.ई. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हर एक थ्योरी पेपर 40 अंकों का होगा। दोनों कक्षाओं के टर्म-1 परीक्षा में प्राप्त अंकों को फाइनल सी.बी.एस.ई. रिजल्ट 2022 के लिए आंका जा सकता है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Writer

Sunita sarangal