बड़ी खबरः आज दोपहर 12बजे जारी होगा CBSE 10वीं का Result

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 11:31 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 3 अगस्त को 10वीं का रिजल्‍ट दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। उक्त जानकारी सी.बी.एस.ई. ने सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए दी है। 

रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा रिजल्‍ट अन्‍य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker और UMANG ऐप्‍प पर भी उपलब्‍ध होगा। रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। बोर्ड इस वर्ष छात्रों के रिजल्‍ट ऑनलाइन जारी कर रहा है। छात्र अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News