CBSE ने Result किया जारी, फटाफट आप भी कर लें Check

punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 01:30 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): रिजल्ट के इंतजार कर रहे स्टूडैंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सी.बी.एस.ई. ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। स्टूडैंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।  

आपको बता दें कि इस बार कुल 92020 बच्चों ने परीक्षा दी जिनमें 48323 लड़के और 43697 लड़कियां शामिल हैं। इसमें से कुल 85092 (92.47%) विद्यार्थी पास हुए हैं जिनमें 41400 (90.42%) लड़के और 43692 (94.74%) लड़कियां शामिल है। पंजाब के कुल 1161 स्कूलों के विद्यार्थियों की 283 परीक्षां केंद्रों में परीक्षा ली गई। वहीं गत वर्ष चंडीगढ़ रिजन 91.09 पास प्रतिशत के साथ 7 वें नंबर पर था और इस वर्ष पास प्रतिशत में इजाफा हुआ है और 91.61 बच्चे पास हुए हैं।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ डिवीजन के रिजनल ऑफिसर राजेश गुप्ता ने बताया कि नतीजों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वह इस बार अपनी अनसर शीट प्राप्त कर सकते हैं। इस बार बोर्ड ने रिवेल्युएशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसे लेकर 2 दिन में डिटेल व गाइडलाइंस जारी हो जाएगी। इसके हिसाब से पहले बच्चे अनसर शीट चैक करके रिवेल्युएशन के लिए या मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। राजेश गुप्ता ने कहा कि इस बार पहली हुआ कि सी.सी.टी.वी. की निगरानी में परीक्षा हुआ हैं। चाहे विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक थी। लेकिन पंजाब में 283 परीक्षा केंद्र थे। बोर्ड ने हर जिले में नोडल अफसर लगवाए थे जिन्होंने इस परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवाया है। उन्होंने कहा कि सी.बी.एस.ई. के चेयरमैन राहुल सिंह और संयम भारद्वाज कंट्रोलर एग्जामिनेशन की देखरेख में सारी प्रक्रिया अच्छे से हुई है और 10वीं के नतीजे 2-3 घंटे में आ जाएंगे।

PunjabKesari

डिजिलॉकर पर ऐसे Check करें Result
Step-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें
Step-2: digiLocker.gov.in पर जाएं
Step-3: अपना Roll No, School Code और 6 अंकों का Pin (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) डाले
Step-4: OTP दर्ज करें
Step-5: स्क्रीन पर दिखेगी अपनी Marksheet

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News