CBSE ने लिया सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए यह फैसला, मातृभाषा से अलग करने की साजिश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत सिंह): पंजाब के शिक्षा और उच्च शिक्षा व भाषाओं बारे मंत्री परगट सिंह ने सी.बी.एस.ई. द्वारा 10वीं और 12वीं की जारी डेटशीट में पंजाबी विषय को मुख्य विषयों से बाहर करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। उन्होंने केंद्रीय बोर्ड से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में परगट सिंह ने कहा सी.बी.एस.आई. द्वारा सभी क्षेत्रीय भाषाओं को छोटे विषयों में शामिल करने के फैसले को देश भर के छात्रों द्वारा अपनी मातृभाषा से अलग करने की साजिश करार दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह संबंधित राज्यों के छात्रों के लिए एक झटका है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय संविधान की भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह हर राज्य में स्थानीय मातृभाषा को मुख्य विषय में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि आवश्यक हुआ तो वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी संपर्क करेंगे और निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal