गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया कत्लकांड से जुड़ी CCTV फुटेज आई सामने

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 07:51 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया कत्ल मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं अब इस कत्लकांड से जुड़ी एक सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसमें गैंगस्टर सुक्खा अपने एक अन्य दोस्त के साथ स्कूटर पर सवार होकर जाता दिखाई दे रहा है, जहां दो पक्षों में चल रहे समझौते दौरान उस पर हमला किया गया और गोलियां चला दी गई। दरअसल आज लुधियाना के हैबोवाल में सुक्खा बाड़ेवालिया नाम के गैंगस्टर को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं उसका एक अन्य साथी रोहित गोलीबारी में जख्मी भी हुआ। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जब वह रोहित के घर बैठे थे। इस दौरान आपसी झगड़े कारण हुई गोलीबारी में सुक्खा की मौत हो गई। 

Content Writer

Subhash Kapoor