Street Dog को खाना खिला रही थी लड़की तो आ गई Thar...रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में उस समय रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया जब अवारा कुत्तों को खाना खिला रही लड़की पर थार चढ़ गई। इस घटना दौरान लड़की बुरी तरह घायल हो गई। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। 

जानकारी के अनुसार फर्नीचर मार्किट किनारे तेजसविता कोशल (25) नामक लड़की फुटपाथ के किनारे अवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। इस दौरान मोहाली द्वारा गलत साइड से आ रही थार ने उसे टक्कर मार दी और थार का टायर उसके ऊपर चढ़ गया। इसके तुरंत बाद लड़की को जी.एम.एम.एच.-16 अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे है। पिता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्किट में अवारा कुत्तों को खाना खिलाने जाती थी। रोजाना की तरह हादसे वाले दिन भी वह कुत्तों को खाना खिलाने गई थी। इस दौरान तेज रफ्तार थार उस पर चढ़ गई, जिसको देखकर मां की चीखें निकल गई और वह मदद के लिए शोर मचाने लग गई। जब किसी राहगीर ने उसकी मदद नहीं की तो उसने सबसे पहले पुलिस को सूचित किया और फिर अपने पति को मौके पर बुलाया। 

वहीं लड़की को होश आ गया है और परिजनों के मुताबिक वह बातचीत कर रही है और ठीक है। इस मामले में सैक्टर -61 की पुलिस ने डी.डी.आर.दर्ज की थी। हादसे की फुटेज भी घायल लड़की के पिता ने निकलवाई थी। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Content Writer

Vatika