पी.एम. मोदी के साथ हुई घटना के मामले में केंद्रीय व राज्य एजैंसियों की भूमिका की हो जांच : आप

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 05:44 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री मोदी की गत दिवस फिरोजपुर में रैली दौरान हुए पूरे घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत करते राघव चड्ढा ने कहा है कि पंजाब की सरकार एक नाकाम सरकार है। उन्होंने कहा कि रैली दौरान पी.एम. की सुरक्षा में हुई चूक संबंधी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में राज्य व केंद्रीय एजैंसियों की भूमिका भी जांच होनी चाहिए। राघव चड्ढा ने कहा कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली फ्लाप रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की की सरकार लाएं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल इस बार पंजाब में अवश्य सरकार बनाएंगे।

मीडिया को संबोधित करते राघव चड्ढा ने कहा कि राज्य में पहले बेअदबी की घटनाएं हुई, उसके बाद लुधियाना कोर्ट काम्पलैक्स में ब्लास्ट हुआ और अब प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। ये सब साबित करता है कि पंजाब सरकार एक निकम्मी सरकार है। पंजाब सरकार आए दिन डी.जी.पी. बदले जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा हर रोज नई ट्रांसफर की एक लिस्ट जारी कर दी जाती है। पूरे पंजाब में चन्नी सरकार लॉ एंड आर्डर और सुरक्षा देने में फेल साबित हो रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News