केंद्र सरकार का पंजाब को बड़ा तोहफा! होगा खूब फायदा

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 06:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : रेलवे ने पंजाबवासियों को बड़ी सौगात दी है। जानकारी के अनुसार रेलवे 7 नवंबर से फिरोजपुर और दिल्ली कैंट के बीच नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन चलाने जा रहा है, जिससे पंजाब से राजधानी तक का सफर तेज और सुविधाजनक होगा।

रेलवे ने पहले ही देश भर में वंदे भारत चेयर कार ट्रेनें शुरू की हैं और अब चार नए रूटों पर यह सेवा दी जा रही है। इन चार नई ट्रेनों से पंजाब, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगों को खूब फायदा होगा हैं। फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत के शुरू होने से राजधानी से पंजाब का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। 

रेलवे के अनुसार बाकी तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट हैं:

बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash