चंदन ग्रेवाल ने थामा AAP का दामन, CM मान ने खुद करवाई पार्टी ज्वाइन

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 03:31 PM (IST)

जालंधर: जालंधर लोकसभा उप चुनाव में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी हैं। जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल आज अकाली दल छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सी.एम. मान ने खुद उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। जानकारी के अनुसार चंदन ग्रेवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा है।

शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए सी.एम. भगवंत मान खुद जालंधर में उनके घर पहुंचे। शहर के मिलाप चौक में स्थित  चंदन ग्रेवाल के घर सी.एम. के आगमन पर जोरों स्वागत किया गया। आपको बता दें इससे पहले भी चंदन ग्रेवाल की आम आदमी प्राटी में  शामिल होन की चर्ची छिड़ी थी लेकिन तब ये मामला ठप्प हो गया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini