कोरोना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया ''लॉकडाउन''

punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप): चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों को देखते प्रशासन की तरफ से बड़ा फ़ैसला लिया गया है। प्रशासन की तरफ से शहर में लगाए गए लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा दुकानों खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब दुकाने सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खोल सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सैलूनों को खोलने की मंज़ूरी भी दे दी गई है। इसके अलावा मॉल खोलने की इजाज़त नही दी गई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak