यात्रियों के लिए अच्छी खबर, चंडीगढ़ हवाई अड्डे से शुरू होगी ये Flights

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 02:29 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन यादव): कोविड-19 के मामले कम होने के बाद चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाले पैसेंजरों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी के चलते एयरलाइंस कंपनियों ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद, जयपुर के लिए डोमैस्टिक फ्लाइट 20 जुलाई से व बैंगलुरु की 22 जुलाई से शुरू करने की घोषणा कर दी है।

यही नहीं कोविड-19 के कारण दो माह से बंद पड़ी चंडीगढ़-पटना डोमैस्टिक फ्लाइट भी चलाने की घोषणा एयरलाइंस की तरफ से की गई है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 2 अगस्त से शुरू होगी, जिसके लिए एयरलाइंस ने स्लॉट की मांग की है। इस प्रकार चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली फ्लाइटों की संख्या 35 से अधिक हो जाएगी। 

जयपुर के लिए यह होगी दूसरी फ्लाइट
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। फ्लाइट जयपुर से 17.25 बजे उड़ान भरेगी और 19.00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 19.20 बजे उड़ान भरेगी और जयपुर 20.55 बजे लैंड करेगी। यह जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट है।

अहमदाबाद के लिए तीसरी फ्लाइट
चंडीगढ़-अहमदाबाद के लिए तीसरी फ्लाइट भी 20 जुलाई शुरू हो रही है। चंडीगढ़ से यह सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी और 9.15 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में यह फ्लाइट अहमदाबाद से दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

बैंगलुरू के लिए भी 3 हुई फ्लाइटों की संख्या
चंडीगढ़ से बैंगलुरु की फ्लाइट 22 जुलाई से शुरू होगी। इसके शुरू होने के बाद बैंगलुरु के लिए जाने वाली फ्लाइटों की संख्या तीन हो जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 7.20 बजे उड़ान भरेगी और 10.10 बजे बैंगलुरु पहुंचेगी, जबकि बैंगलुरु से यह फ्लाइट 19.10 बजे उड़ान भरेगी और 22.10 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन अफसर प्रिंस ने बताया कि कई एयरलाइंस ने फ्लाइट चलाने को लेकर स्लॉट की मांग की है, जिससे धीरे-धीरे अलॉट किया जा रहा हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिन में और फ्लाइटें शुरू होंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News