चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बनी सहमति को लेकर डॉ. दलजीत चीमा ने ट्वीट कर CM मान से पूछा यह सवाल

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 01:03 PM (IST)

पटियाला (परमजीत): चंडीगढ़-मोहाली एयरपोर्ट को लेकर अकाली दल के पूर्व सीनियर नेता डॉ. दलजीत चीमा ने ट्वीट कर  सी.एम. मान से पूछा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शर्त रखी है कि शब्द पंचकूला इसके साथ जोड़ा जाए, क्या सी.एम. मान ने यह शब्द पंचकूला जोड़ने के लिए सहमति दी है। सी.एम. मान इस बात का स्पष्टीकरण दें। 

गौरतलब है कि हरियाणा के डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चंडीगढ़-मोहाली एयरपोर्ट के साथ शब्द पंचकूला लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से केंद्र को इसके लिए आवेदन करेंगे जिस पर डॉ. दलजीत चीमा ने सवाल उठाया है कि आखिर दुष्यंत चौटाला ने किस आधार पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के साथ पंचकूला लगाने के लिए कहा है। क्या मीटिंग दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भगत सिंह का नाम दिए जाने पर पंचकूला लगाने की सहमति बनी थी। 

बता दें कि शनिवार को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल से सी.एम. मान ने मीटिंग की है। इसके बाद सी.एम. ने एक ट्वीट सांझा किया था। उन्होंने जानकारी दी कि अब चंडीगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इस पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बन गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Urmila