कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगवाने के बावजूद चंडीगढ़ के DGP Positive

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 08:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवाने के बावजूद चंडीगढ़ के डी.जी.पी. संजय बेनीवाल  शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आते ही उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में चलने वाले टीकाकरण अभियान के तहत डी.जी.पी. ने सबसे पहले टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी डोज भी लगवा ली थी।

Content Writer

Vatika