चंडीगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सैलरी के बराबर बोनस देने के आदेश

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 09:48 AM (IST)

चंडीगढ़: दीपावली के मद्देनजर सभी कांट्रैक्ट, गेस्ट, आउटसोर्स, डी.सी. रेट वाले कर्मचारियों का अक्टूबर 2026 का वेतन या मजदूरी दीवाली से पहले 6 नवंबर तक मिल जाएंगे। 

चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि दीपावली की पर्व रविवार को होने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि सभी संविदा यानी कांट्रैक्ट, गेस्ट, आउटसोर्सिंग और डी.सी. रेट वाले कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन या मजदूरी 6 नवंबर शुक्रवार तक या उससे पहले जारी कर दिया जाए।

वित्त विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं कि इन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के अक्टूबर के वेतन, मजदूरी बिलों की प्रक्रिया तुरंत पूरी करके यह सुनिश्चित किया जाए कि भुगतान 6 नवंबर तक हर हाल में कर दिया जाए। इन निर्देशों में ये भी कहा गया है कि सभी कांट्रैक्ट, गेस्ट, आउटसोर्सिंग, डी.सी. रेट कर्मचारियों का वेतन, मजदूरी हर महीने नियमित समय पर, प्राथमिकता के आधार पर अगले महीने के पहले सप्ताह के भीतर जारी किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News