विवादों के बीच चंडीगढ़ को मिला नया मेयर

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 02:18 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम चुनावी प्रक्रिया का परिणाम सामने आ गया है। इस दौरान भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर बनी है। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में चंडीगढ़ मुकाबला जीत लिया है। आपको बता दें कि 14 वोटों से सर्बजीत ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 28 वोटें पड़ी। इस समय कांग्रेस और अकाली दल गैर-हाजिर थे। इस दौरान सदन में 'आप' काउंसलर विरोध और जमकर हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पहली लिस्ट में घोषित करेगी 75 उम्मीदवारों के नाम, कई विधायकों के कटेंगे पत्ते 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में आज नया मेयर नियुक्त करने के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही थी। इन 5 वर्षों के निगम कार्यकाल में पहले व मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित था। इसी के चलते मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) में तीखी टक्कर है। चुनाव में ‘आप’ ने 14 और भाजपा के 12 कौंसलरों ने जीत प्राप्त की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila