पी.ओ. सैल का हैड कांस्टेबल 2 हजार रिश्वत लेता काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 10:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पी.ओ. सैल के हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह को सी.बी.आई. ने मंगलवार को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सैक्टर-34 की मार्कीट में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल पर आरोप है कि पूर्व बैंक कर्मचारी पर चैक बाऊंस की कार्रवाई न करने के नाम पर 2 हजार रुपए लिए हैं। खरड़ निवासी हरभजन सिंह की शिकायत पर सी.बी.आई. ने दलबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया। 

हरभजन सिंह ने बताया कि वह पंजाब स्टेट को-ऑप्रेटिव बैंक का पूर्व कर्मचारी है। उसके खिलाफ अदालत में चैक बाऊंस का केस चल रहा है। अदालत ने उस पर 82 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई के लिए पी.ओ. सैल को कहा था। पी.ओ. सैल में तैनात हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने उस पर कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी देकर 2 हजार रुपए मांगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News