चंडीगढ़ के लोगों के लिए परेशानी भरे 2 दिन, जरूर पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 06:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (रॉय): पी.एस.पी.सी.एल. खरड़ द्वारा 220 के. वी. सब-स्टेशन खरड़ के अर्धवार्षिक रख-रखाव और वाटर वर्क्स कजौली से वाटर वर्क्स सैक्टर-39, चंडीगढ़ तक 1200 मि.मी. व्यास वाली पी.एस.सी. पाइप लाइन फेज-तीन में विभिन्न बिंदुओं पर लीकेज रोकने के कारण, सक्षम प्राधिकारी द्वारा दो दिन 9 और 10 अप्रैल तक शटडाऊन की अनुमति दी गई है। इस शट डाऊन के दौरान 9 अप्रैल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वाटर वर्क्स कजौली फेज-एक से छह तक कच्चे पानी की पंपिंग नहीं होगी। 9 से 10 अप्रैल तक फेज-तीन से कच्चे पानी की पंपिंग नहीं होगी। 

समय और जलापूर्ति 

9 अप्रैल को सुबह 3:30 से 9:00 बजे तक सामान्य दबाव पर जल आपूर्ति। शाम 6 बजे से 8:00 बजे तक कम दबाव पर जलापूर्ति। 

10 अप्रैल को सुबह 4 से 8:30 बजे तक सामान्य दबाव पर जलापूर्ति। शाम 6 बजे से 8:00 बजे तक कम दबाव पर जलापूर्ति। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News