चंडीगढ़ PGI की ने की आज का दिन मरीज रैफर न करने की अपील, जानें वजह

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 09:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): ‘सेम वर्क, सेम स्केल’ के लिए पी.जी.आई. कांट्रेक्चुअल स्टाफ शुक्रवार हड़ताल पर रहने वाला है। 4500 स्टाफ मैंबर पी.जी.आई. के अलग-अलग विभागों में कंट्रैक्ट पर काम करते हैं। हड़ताल कारण पी.जी.आई. ने अपनी ओ.पी.डी. बंद कर दी है। पी.जी.आई. ने बीती देर शाम बयान जारी करते कहा कि शुक्रवार सभी इलैक्टिव सेवाओं बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ेंः राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए अहम खबर

साथ ही उन्होंने आसपास के राज्यों से अपील भी की है कि शुक्रवार वह पी.जी.आई. में मरीज रैफर न करें। हालांकि हड़ताल के बावजूद एमरजैंसी और आई.सी.यू. सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। पी.जी.आई. के प्रवक्ता डा. अशोक कुमार मुताबिक हड़ताल कारण चाहे ही ओ.पी.डी. सेवा बंद है परन्तु नेहरू अस्पताल, ए.पी.सी., ए.सी.सी. और ट्रामा सैंटर में एक लिमिटेड सामर्थ्य में मरीजों को सेवा दी जाएगी। पहलें से जो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, उनकी देखभाल के लिए उन्होंने योजना बना ली है, उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila