पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने हॉस्टल में उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 02:28 PM (IST)
चंडीगढ़ (शीना): पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के B. Com-LL. B. 5th ईयर के स्टूडेंट ने शनिवार रात हॉस्टल नंबर 4 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टूडेंट को कमरे से बाहर निकाला और P.G.I. ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टूडेंट की पहचान हरियाणा के पानीपत के रहने वाले चैतन्य के तौर पर हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने स्टूडेंट की मौत की जांच के लिए उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला स्टूडेंट चैतन्य शनिवार शाम को अपने कमरे में चला गया था। वह देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया। चैतन्य के घरवाले शनिवार सुबह से ही उसे बार-बार फोन करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने कोई कॉल नहीं उठाया।
इसके बाद रात करीब 8 बजे उसके क्लासमेट्स उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बार-बार बुलाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। मामले की सूचना हॉस्टल वार्डन को दी गई। हॉस्टल वार्डन ने चैतन्य के कमरे के बाहर पहुंच कर मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक टीम भी बुलाई। इसके अलावा चुनावी टेंशन, पर्सनल रिलेशन या एकेडमिक प्रेशर की बातें भी सोशल मीडिया पर चल रही है पर पुलिस ने इसमें से किसी की भी पुष्टि नहीं की है। पुलिस असली कारणों की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सुसाइड की असली वजह का पता चल पाएगा। इसके साथ ही कैंपस में स्टूडेंट्स की सिक्योरिटी मजबूत करने और उनके लिए मेंटल हेल्थ और साइकोलॉजिकल सपोर्ट की भी मांग उठाई गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

