लेक में मछली पकड़ने गए व्यक्ति ने की सुसाइड, 2 दिन बाद मिला इस हालत में मिला शव

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): मछली पकड़ने आए व्यक्ति ने सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड के पास सुसाइड कर लिया। 2 दिन बाद शव फूलकर पानी के ऊपर आ गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सेक्टर-3 और सुखना लेक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पानी से बाहर निकालकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान सुखना लेक के पीछे कालोनी निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई। वह दो दिन से घर से लापता था। सुखना लेक चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। 

सुखना लेक पर सैर कर रहे लोगों ने रविवार सुबह करीब 9 बजे पानी में बहता व्यक्ति देखा। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बोट के जरिए व्यक्ति को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गई। व्यक्ति की जेब से कागजात मिले हैं जिससे उसकी पहचान सुखना लेक के पीछे स्थित एक कॉलोनी निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मोहन सिंह अकेला ही घर में रहता था और दो दिन से लापता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि मोहन सिंह अक्सर सुखना लेक में मछली पकड़ने आता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash