छठ पूजा पर न्यू लेक के पास ट्रैफिक डायवर्ट, जानें कब तक लागू रहेगी एडवाइजरी
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 02:55 PM (IST)
चंडीगढ़ (मनप्रीत): यहां सेक्टर-42 की न्यू लेक पर छठ पूजा के मद्देनजर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 4 बजे से सुबह 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट और नियमित रहेगा। इस दौरान सेक्टर-41/42 स्मॉल चौक से सेक्टर-42/43 स्मॉल चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
इसके अलावा डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और बेअंत सिंह मेमोरियल के बीच वाली सड़क से विकास मार्ग के टी-पॉइंट तक ट्रैफिक नियमित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें और लेटेस्ट जानकारी के लिए पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

