चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड : आरोपी लड़की ने रिमांड के दौरान किए खुलासे

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में लगातार जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी लड़की ने कई नामों के खुलासे किए है। यह भी कहा जा रहा है कि लड़की बार-बार अपने बयान बदल रही है। पंजाब केसरी को मिला जानकारी के अनुसार लड़की पहले कह रही थी कि उसे ब्लैकमेल कर वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था लेकिन बाद में कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड सन्नी को लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजती थी। 

गिरफ्तार आरोपी सन्नी के वकील का कहना है कि सन्नी ने लड़की को ब्लॉक किया हुआ था पर वह अलग-अलग नंबर से उसे फोन कर परेशान करती थी। वकील ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सन्नी को उक्त लड़की ने फोन किया था। 

सिट और साइबर सैल आरोपियों के मोबाइल से पाई गई वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट के इंतजार में हैं। यह रिपोर्ट सोमवार तक आ सकती है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। आपको बता दें कि आरोपी लड़की, रकंज व सन्नी के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Kalash