नवंबर में भी गर्मी का सितम! चंडीगढ़ में 31 डिग्री पार पहुंचा पारा
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 11:08 AM (IST)
चंडीगढ़: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन शहर में अभी दिन के समय गर्मी से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह और देर शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है।8 और 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। 10 नवंबर को दिन का तापमान 29 और 11 नवंबर को 30 डिग्री रहने की संभावना है। रात का तापमान इस दौरान 14 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है।

