1 जुलाई से सेवा केंद्रों के समय में बदलाव! जानें अब सुबह कितने बजे से मिलेंगी सेवाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 05:22 PM (IST)

नवांशहर  (त्रिपाठी): डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि 1 जुलाई से जिले के सभी सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1 जुलाई से सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नागरिकों को सुविधा प्रदान करने तथा सार्वजनिक सेवाओं को और अधिक सुचारु रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया हैं। पहले गर्मी के मौसम के कारण सेवा केंद्र सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलते थे, लेकिन अब नए समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नए समय के अनुसार सेवा केंद्रों में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फर्द, विवाह पंजीकरण व अन्य सभी सेवाएं मिलेंगी।

उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि वे नए समय को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों पर आएं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को भी नागरिकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News