भारत-पाक सीमा पर होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदला

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 10:29 PM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): भारत-पाक सीमा के अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी अब सायं 5 बजे कर दी गई है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण इस समय में बदलाव किया गया है, जबकि पहले रिट्रीट सैरेमनी का समय साढ़े 4 बजे था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद भारतीय सीमा पर रिट्रीट देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच देशभक्ति की भावना दिखाई देती है।

Vaneet