जालंधर में सेवा केन्द्रों का बदला समय, शनिवार को भी मिलेंगी सेवाएं

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 03:48 PM (IST)

जालंधर: कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात में हो रहे सुधार के मद्देनजर कोरोना काल में जारी पाबंदियों में प्रशासन द्वारा धीरे-धीरे कुछ रियायतें दीं जा रही हैं। इसी के चलते अब सेवा केन्द्रों का समय भी बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केन्द्र खुले रहेंगे। इतना ही नहीं अब शनिवार को भी सेवा केन्द्र में सेवाएं जारी रहेंगी।

जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिनश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि सेवा केंद्र अब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही शनिवार को भी नागरिकों को इसी समय पर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन ढंग से मिलने का समय निश्चित करने की सुविधा भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सेवा केंद्रों  में लोगों और स्टाफ के स्वास्थय को देखते हुए समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था। लेकिन अब कोरोना केसों में कमी होने के चलते फिर से लोगों को सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal