Weather Alert: तेज तूफ़ान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जाने आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 03:32 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में मौसम के मिजाज में बीते दिनों से करवट देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से तेज हवाएं और बारिश के चलते मौसम बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम का यह हाल अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। पंजाब में बुधवार और गुरूवार को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों तक ऐसा ही हाल रहेगा। आंशिक बादलों के साथ तेज हवाएं किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी के साथ-साथ 7 से 13 अप्रैल के बीच पंजाब में कुछ दिन बारिश वाले होंगे तो कुछ दिन साफ मौसम के होंगे। अगर आज की बात करें तो पंजाब में अधिकतम तापमान 32°C वहीं न्यूनतम तापमान 16°C नोट किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते हफ्ते गर्मी बढ़ने के कारण पिछले 50 साल का रिकार्ड टूटा था और अब मौसम के इस बदले मिजाज ने पंजाब में एक बार फिर तापमान को गिरा दिया है। फिलहाल आगे के कुछ दिनों में भी मौसम की यह करवट का सिलसिला जारी रहेगा।

Content Writer

Tania pathak