चन्नी सरकार ने किसानों से की मीटिंग, किया ये बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी छवि बचाए रखने के लिए कई प्रयत्न कर रही है। पहले सी.एम. चन्नी ने बिजली बिलों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इसके बाद अब पंजाब सरकार द्वारा किसानों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में डिप्टी सी.एम. और कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने किसानों से बातचीत की साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं हल की जाएंगी। उनकी जितनी भी मांगें हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। मांगों को हल करने के लिए उन्होंने किसानों से समय मांगा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि 10 दिनों के अंदर-अंदर मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दी जाएंगी। इससे स्पष्ट होता है कि चन्नी सरकार आने वाले समय में और भी बड़े ऐलान कर सकती है। देखना यह होगा कि अब उनका अगला कदम क्या होता है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  

Content Writer

Sunita sarangal