एक बार फिर चर्चा का विषय बनी चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 08:44 PM (IST)

नूरपुर बेदी (भंडारी): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी लगातार चर्चा का विषय बनती जा रही है और उनकी ऐसी सादगी लोगों मन में घर कर रही है। नूरपुर बेदी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई।

दरअसल नूरपुर बेदी के गांव पचरंडा में आज शहीद गज्जण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैलीपैड पर उतरे तो उनको पता लगा कि शहीद के अंतिम संस्कार में अभी कुछ समय बाकी है। 

इस दौरान वह किसी रैस्ट हाऊस में जाने की बजाय हैलीपैड के सामने एक घर में जाकर चाय पी और उनकी बच्ची को शगुन भी दिया जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। इस मौके उन के साथ पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह भी उपस्थित थे। इसके बाद चरणजीत सिंह ने शहीज गज्जण सिंह की अंतिम विदाई में पहुंच श्रद्धांजिल भेंट की। अति गमगीन माहौल में चरणजीत सिंह की आंखों में से अश्रु छलकते भी दिखाई दिए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Writer

Subhash Kapoor