सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चन्नी

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी कल 11.00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा दिलाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले शपथ ग्रहण करने का समय शाम 3 बजे रखा गया था, जिसे अब बदलकर 11 बजे सुबह कर दिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कई बड़े नेता भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि कल पंजाब के डिप्टी सी.एम. के नामों की घोषणा भी हाईकमान द्वारा की जाएगी।


गौरतलब है कि आज शाम ही चन्नी को कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब की कमान सौंपी गई है। चन्नी जोकि चमकौर साहिब से विधायक हैं। अब उन्हें हाईकमान द्वारा पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज जब मुख्यमंत्री पद के लिए चन्नी के नाम पर मोहर लगी तो पूरे राज्य में चन्नी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य भर में चन्नी के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News