CM चेहरे के ऐलान के बाद माता नैना देवी के दरबार पहुंचे चरणजीत चन्नी (तस्वीरें)
punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 11:51 AM (IST)
जालंधर : कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ऐलान कर दिया गया है। चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार ऐलान किए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी आज माता नैना देवी के दरबार नतमस्तक हुए व पूजा करवाई।
यह भी पढ़ें : राहगीर हो जाएं सावधान, आज दो घंटे बंद रहेंगे ये हाईवे
गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। चुनाव के संबंध में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी बीते दिन पंजाब दौरे पर आए हुए थे। उनके आने पर लुधियाना में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में राहुल गांधी की तरफ से विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चरनजीत सिंह चन्नी को ऐलान किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here