पूर्व CM चन्नी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब इस मामले Vigilance ने किया तलब

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 08:28 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने समन जारी किया है। उन्हें 13 जून विजिलेंस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। 


बता दें कि इससे पहले चन्नी अपने भतीजे को VIP सुरक्षा देने के मामले में  विजिलेंस के राडार पर है। विजिलेंस ने डी.जी.पी. पंजाब और डी.जी.पी. सिक्योरिटी को  पत्र लिखकर पूछा है कि किस आधार पर हनी को VIP सुरक्षा दी गई ? इस बात को लेकर विजिलेंस जांच कर रही है। कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था, वो लगभग 3 महीने तक पंजाब के सीएम रहे थे। 

Content Writer

Vatika