आरोप: मेरा पति मुझसे 20 लाख दहेज के लिए मांगता है

punjabkesari.in Sunday, Aug 26, 2018 - 03:52 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): थाना वूमैन सैल फिरोजपुर की पुलिस ने फ्रैंडज कालोनी जीरा निवासी मालती सेठी उर्फ प्रियंका धीमान के पति के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर परेशान करने के चलते दहेज प्रताडऩा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विवाहिता ने पुलिस के स्पैशल विंग को 13 जुलाई 2017 को शिकायत की थी, जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उक्त कार्रवाई की है। जानकारी देते हुए थाना वूमैन सैल फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में विवाहिता मालती सेठी उर्फ प्रियंका ने बताया कि उसका विवाह आरोपी अरविन्द्र धीमान के साथ वर्ष 2004 में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अरविन्द्र उसे अकसर परेशान करता रहता है और दहेज के रुप में 20 लाख रुपए या कार की मांग करता है, इसलिए आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। 

मामले की जांच कर रहे बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में विवाहिता के बयान पर उसके पति पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 
 

Des raj