दुनियाभर में चैरीटेबल संस्थाओं का योगदान कीमती : धर्मसोत

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब के कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि विभिन्न देशों की चैरीटेबल संस्थाओं ने समाज सुधार और लोक कल्याण के क्षेत्र में दुनियाभर में बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने ये विचार रविवार को यहां माता अमर्तानंदामयी देवी से संबंधित एक धार्मिक समारोह में प्रकट किए। धर्मसोत ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की ओर से माता अमर्तानंदामयी देवी से संबंधित समारोह में शिरकत की। धर्मसोत ने कहा कि मानवता के प्रति नि:स्वार्थ भाव व दयालुता के लिए माता अमर्तानंदामयी देवी को विश्व भर में ‘अम्मा’ के तौर पर जाना जाता है। 


अम्मा का संपूर्ण जीवन गरीबों और शारीरिक तथा भावनात्मक तौर पर दुखी लोगों की पीड़ा कम करने के लिए समॢपत रहा है तथा अब तक माता अमर्तानंदामयी देवी ने 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को अपनाकर बेहतर जीवन जीने की हिम्मत दी है। धर्मसोत ने कहा कि माता ने विश्व व्यापक चैरीटेबल मिशन के अंतर्गत भारत भर में बेघर लोगों के लिए 1 लाख घर और 3 अनाथ आश्रम बनाने का लक्ष्य निश्चित किया है जो कि मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Punjab Kesari