America भेजने के नाम पर ठगे लाखों, पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 12:20 PM (IST)

होशियारपुर : पंजाब में आए दिन विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक टांडा उड़मुड़ से मामला सामने आया है जहां पुलिस ने धोखधड़ी करने पर पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका भेजने का झांसा देकर मोहा निवासी एक व्यक्ति से 13 लाख रुपए ठगने वाले पति-पत्नी के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ घटा भयानक हादसा, 4 की मौत

टांडा पुलिस प्रमुख रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए जोधवीर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह के बयानों के आधार पर नितिन महे पुत्र शिव लाल निवासी कपूर (आदमपुर) जालंधर और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। अपने बयान में जोधवीर सिंह ने कहा कि उसने अमेरिका जाने के झांसे में आकर उक्त पति-पत्नी को 13 लाख रुपए दिए थे। लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार बलबीर सिंह अब आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Kamini