चीमा ने 5 मंत्रियों पर लगाए खजाना लूटने के आरोप, दिया बड़ा बयान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 05:47 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विरोधी पक्ष के नेता हरपाल चीमा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोधियों पर निशाने साधे गए। हरपाल चीमा ने कहा कि राज्य के 5 पूर्व मंत्रियों ने पंजाब का खजाना लूटा है। उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को सस्पेंड करने की मांग की गई थी। इन मंत्रियों में साधु सिंह धर्मसोत, गुरमीत सोढी, बलबीर सिंह सिद्धू, भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा शामिल है।
हरपाल चीमा ने कहा कि इन मंत्रियों ने समय-समय पर पिछले साढ़े 4 सालों के दौरान पंजाब के खजाने को चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पंजाब की पूर्व कैप्टन सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। हरपाल चीमा की तरफ से पूर्व सेहत मंत्री बलवीर सिद्धू पर 8 करोड़ नशे की गोलियां बेचने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि गोलियां असली व्यक्तियों के पास जाने की बजाय बाहरी लोगों को बेची गई। हरपाल चीमा ने कहा कि कैप्टन का मंत्रालय भ्रष्टाचारियों की मंत्रालय था। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इन पांच मंत्रियों को दोबारा कैबिनेट में लेंगे तो समझा जाएगा कि भ्रष्टाचार जारी है।चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यह परख की घड़ी है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here