मुख्य कृषि अफसर ने सरहदी इलाकों के किसानों के लिए उठाया यह कदम

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 03:31 PM (IST)

अमृतसर (गुरिन्दर सागर): मुख्य कृषि अफसर डा. दलजीत सिंह की तरफ से राजाताल में विशेष के तौर पहुंच कर बार्डर बैलट के सरहदी इलाकों के किसानों की मुश्किलों सुनीं और किसानों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्य कृषि अफसर की तरफ से कृषि अफसर चुगावां डॉ कुलवंत सिंह, कृषि अफसर अटारी, डॉ. तेजबीर सिंह भंगू ने सरहदी किसानों के साथ जाकर तारों के साथ लगते खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलवाया कि सरहदी किसानों की मुश्किलें को योग्य प्रणाली के द्वारा समर्थ अथॉरिटी के पास पहुंचा कर किसानों को पेश आ रही मुश्किलों के उचित हल निकाले जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः जानिए कितने पढ़ें लिखे हैं भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्री

PunjabKesari

इस अवसर पर राजाताल में किसान प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों और अनावश्यक खर्चों को कम करके मात्रा को कैसे बढ़ाया जाए, इसकी जानकारी दी गई। डॉ. तजिंदर सिंह भंगू ने गेहूं की खेती और कीटनाशकों और जहरों के उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी। पी.डी. आत्मा डॉ. सुखचैन सिंह ने फसलों में कीड़े-मकौड़ों और बीमारियों की रोकथाम और सहायक धंधों बारे बताया। डी.पी.डी. हरनेक सिंह ने गेहूं की फसल की अधिकतम उपज प्राप्त करने के लिए तकनीकी टिप्स सांझा किए। डॉ. बलविंदर सिंह भुल्लर ने उचित मार्केटिंग की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः पंजाब की नई कैबिनेट तैयार, 10 मंत्रियों ने ली शपथ

PunjabKesari

इस मौके पर कृषि विस्तार अफसर राजाताल, डॉ. जसपाल सिंह कृषि विकास अफसर, डॉ. अमनदीप सिंह, लखबीर सिंह कृषि, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, बी.टी.एम. विक्रमजीत सिंह, ए.टी.एम. अमनदीप कुमार और इलाको के प्रगतिशील किसान मक्खन सिंह पूर्व सरपंच, बलकार सिंह, गुरविन्दर सिंह भरोभाल, हरप्रीत सिंह, रसाल सिंह, पंजाब सिंह, काबल सिंह और गुरपिन्दर सिंह उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News