गणतंत्र दिवस: सीएम कैप्टन पटियाला में झंडा फहराएंगे, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 10:02 PM (IST)

चंडीगढ़: शनिवार को होने वाले 70वें गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, हवाई अड्डों, सरकारी भवनों सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।      

सीएम कैप्टन पटियाला में झंडा फहराएंगे
उन्होंने कहा कि जहां झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किए जाएंगे वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने राजमार्गों सहित कई स्थानों पर नाके स्थापित किए हैं और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए बैरिकेड लगाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर वाहनों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर होशियारपुर में एक राज्य-स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला में झंडा फहराएंगे। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

Vaneet