मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान, PAU के यह होंगे नए VC

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 05:37 PM (IST)

मोहाली/लुधियाना (नियामिया): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के नए वी.सी. का ऐलान कर दिया है। डॉ. सतबीर सिंह गोसल को यह जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर डॉ. सतबीर सिंह गोसल को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सतबीर सिंह गोसल मोहाली जिले के मजातड़ी गांव के रहने वाले हैं।

उनके पिता मास्टर सेवा सिंह एक शिक्षक के रूप में लंबे समय से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दान कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में मास्टर सेवा सिंह जी के परिवार को विद्वानों का परिवार माना गया है। डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव मजातड़ी के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की और फिर सरकारी स्कूल झंजेड़ी से आठवीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी की।

इसके बाद उन्होंने दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कृषि विद्यालय यूनिवर्सिटी लुधियाना में एम.एस.सी. करने चले गए जहां उन्होंने पी.एच.डी. की। इसके बाद उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाना जारी रखा और वहां डायरेक्टर भी रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila