मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों के लिए सांझा की यह पोस्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 02:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने लोगों से समय कुछ मांगा है। आपको बता दें कि भगवंत मान ने एक फेसबुक पोस्ट सांझा कि इसमें उन्होंने पंजाब को फिर खुशहाल बनाने के लिए समय की मांग की और जल्दबाजी ना करने की भी अपील की। फेसबुक पोस्ट में भगवंत मान ने कहा कि ''पंजाबियों, थोड़ा समय दो! थोड़ा धैर्य रखें। ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे मुंह जुबानी याद न हो। पंजाब को रंगीन पंजाब बनाने में जल्दबाजी न करें। इसमें कुछ समय लगने वाला है। सबकी समस्या का समाधान होगा। ऐसा कोई नहीं होगा जिसकी नहीं सुनी जाएगी।''

यह भी पढ़ें : प्रधान बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले राजा वड़िंग, सिद्धू-जाखड़ को लेकर कही ये बात

गौरतलब है कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण करते ही पंजाब के लोगों के हित के लिए काम करना शुरू कर दिया है। पंजाब के लोगों को 'आप' सरकार से बहुत उम्मीदें हैं अब देखना यह होगा की क्या वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash