मुख्यमंत्री चन्नी ने 60 करोड़ की लागत से विकास प्रोजैक्टों के रखे नींव पत्थर

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 06:58 PM (IST)

बठिंडा (विजय) : शहरी बुनियादी ढांचे के समग्र उत्थान के लिए योजनाबद्ध विकास पर जोर देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को घोषणा की कि आधुनिक तेज गति वाली जीवन शैली में लोगों को अच्छे स्वास्थ्य से जोडऩे के लिए राज्य भर में पार्क विकसित किए जाएंगे। उन्होंने यह बात बठिंडा में अपनी यात्रा के दौरान शाखा नहर के किनारे एक पार्क के निर्माण की मांग के संदर्भ में कही।

बुराई और अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए उनके पास विकास का पूरा खाका है, जिसमें सीवरेज सिस्टम, अच्छे बाजार और पार्क आदि शामिल हैं, जिन्हें भविष्य में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी झंझट के और बिना किसी देरी के हर जरूरतमंद को मिल सके। मुख्यमंत्री ने यहां परसराम नगर में शहीद संदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 2 अगस्त 1999 को जम्मू-कश्मीर के सुरनकोट में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले संदीप सिंह के माता-पिता से आर्शीवाद लेना उनके लिए एक भावुक पल है। इस अवसर पर चन्नी ने समाज के लिए सैनिकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने दिल में देशभक्ति की भावना रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की लागत से बठिंडा शाखा नहर के नवीनीकरन परियोजना का नींव पत्थर रखा। 27.15 करोड़ रुपए की लागत से बलवंत गार्गी ऑडीटोरियम का भी शिलान्यास किया। इस मौके वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, चिरंजी लाल गर्ग, जिलाधीश अरविंद पाल सिंह संधू, एस.एस.पी. अजय मलूजा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजन गर्ग, पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी, मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के प्रोटोकोल की उल्लंघना उस समय हुई जब चन्नी उद्घाटन स्थल पर पहुंचे तो वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सिद्धू की तर्ज पर उनके कंधों पर हाथ रखे। यहीं नहीं दोस्तों की तरह शहीद संदीप सिंह की प्रतिमा के दौरान भी मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर चलते नजर आए। इसे मान या सम्मान कहें जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने के लिए वित्त मंत्री की पत्नी वीनू बादल पहुंची तो चन्नी ने झुककर उनके पांव छूने की कोशिश की। इसकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई ओर लोगों ने इसे चन्नी की सादगी बताया। लोगों का कहना था कि अच्छी बात है बड़ो का आर्शीवाद लेना चाहिए जैसा कि चन्नी ने वीनू बादल के पांव छूहकर लिया। बठिंडा के फेस-4,5 मॉडल टाऊन के निवासियों द्वारा चन्नी के आगमन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर चुनावों में बायकाट करने की धमकी दी। निवासियों का आरोप है कि इस कालोनी को जाने वाली सड़क का खर्च उनके ऊपर डाला जा रहा है। जबकि इसके बिना इस रोड पर कई पैलेस व निजी कालोनियां भी है जिन्हें छोड़ा गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News