मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी फिर बनी चर्चा का विषय, जीते लोगों के दिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 10:16 AM (IST)

नूरपुर बेदी (भंडारी): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी लोगों मन में घर कर रही है। नूरपुर बेदी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी एक बार फिर से आज चर्चा का विषय बन गई।

आपको बता दें की नूरपुर बेदी के गांव पचरंडा में आज शहीद गज्जण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हेलीपैड से उतरे तो उन्हें पता चला कि शहीद के अंतिम संस्कार में अभी दस-पंद्रह मिनट हैं। इस दौरान किसी रैस्ट हाऊस में जाने की बजाय उन्होंने हेलीपैड के सामने गोगी हार्डवेयर के घर जा कर चाय पी और उनकी बच्ची को शगुन भी दिया। इसके उपरांत उन्होंने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर उनके साथ पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह भी उपस्थित थे। इसके बाद चरणजीत सिंह ने शहीद गज्जण सिंह की अंतिम विदाई में पहुंच श्रद्धांजलि भेंट की। गमगीन माहौल चरणजीत सिंह की आंखें में आंसू झलकते दिखाई दिए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal