मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कई मंत्रियों सहित पहुंचे डेरा ब्यास

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 03:23 PM (IST)

बाबा बकाला साहिब (राकेश): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अन्य मंत्रिमंडलों व मंत्रियों सहित डेरा ब्यास पहुंचे। एक विशेष जहाज द्वारा करीब 11 बजे जहाज लैंड हुआ। इस उपरांत उन्होंने डेरा प्रमुख ब्यास बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ विशेष मुलाकात की। आपस में उनकी क्या बातचीच हुई उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। आगामी चुनावों के मद्देनजर चलते मुख्यमंत्री की यह मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। 

इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, स्पीकर महिंदर सिंह के.पी., मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा, ब्रह्म महिंदरा, राज कुमार वेरका, राणा गुरजीत सिंह, अरुणा चौधरी, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजीयां, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर के बलिंवदर सिंह लाडी, विधायक सुखपाल भुल्लर, नवतेज सिंह चीमा, जोगिंदर सिंह मान, अमरजीत सिंह टिक्का चेयरमैन समाल स्किल इंडस्ट्री आदि ने भी डेरा प्रमुख बयास के साथ मुलाकात की गई। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal