मुख्यमंत्री 27 जून को करेंगे राज्य स्तरीय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 27 जून को अमृतसर में ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए आरंभ करेंगे। इसी के साथ पूरे राज्य में ऑनलाइन रजिरूट्री शुरू हो जाएंगी। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। क्लाउड-बेसड एन.जी.डी.आर.एस (नेशनल जैनरिक डाक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली के द्वारा होने वाली ऑनलाइन रजिस्टरियों से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से निजात मिलेगी।

ज्ञातव्य कि मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन रजिस्टरियों के पायलट प्रोजैक्ट की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर महीने में मोगा और आदमपुर से की थी। आठ माह में इस प्रोजैक्ट को 21 जिलों के 162 सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में लागू किया जा चुका है। अमृतसर जिले में शुरू होने के बाद पूरा राज्य इस प्रोजैक्ट के तहत आ जाएगा। राजस्व मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज यहां कहा कि कागज मुक्त और जन हित के इस प्रोजैक्ट का लोगों को फायदा मिल रहा है और इससे पारदर्शिता आई है। ऑनलाइन रजिस्टरियों के इस प्रोजैक्ट ने सरकार में लोगों का विश्वास बढ़ाया है। जायदाद की रजिस्टरी के लिए समय लेने की तत्काल सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर राजस्व विन्नी महाजन ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अब तक 90486 ऑनलाइन रजिस्टरियां हो चुकी हैं।

Vaneet