जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा नेताओं ने किया शानदार स्वागत

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 03:49 PM (IST)

जालंधर (विक्रम, कमलेश): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज जालंधर में पहुंचे, जहां उनका भाजपा के महासचिव राकेश राठौर सहित अन्य नेताओं द्वारा शानदार स्वागत किया गया। जालंधर पहुंचने के बाद मनोहर लाल खट्टर नागरिकता संशोधन कानून के तहत जन जागरण अभियान के सिलसिले में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मिले और उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। 

PunjabKesari

बता दें कि मनोहर लाल खट्टर इसके बाद नामदेव चौंक के पास स्थित होटल रमाडा में भाजपा जिला जालंधर के वर्करों को संबोधन करेंगे और जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। जन जागरण अभियान 15 जनवरी 2020 तक चलेगा। इस मौके उनके साथ पंजाब भाजपा के पूर्व राज्य प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, सन्नी शर्मा और अन्य भाजपा के कई सीनियर नेता मौजूद थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News