उपमुख्यमंत्री ने बरनाला जेल में कैदी घटना की जांच के दिए आदेश

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 10:47 AM (IST)

चड़ीगढ़ : उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की तरफ से बरनाला जेल के कैदी के साथ घटी घटना की गहराई तक पड़ताल के लिए जांच के आदेश दिए है। जिला जेल के कैदी कर्मजीत सिंह की तरफ से मानसा में पेशी दौरान जेल स्टाफ पर कथित तौर पर उसके शरीर पर आपत्तिजनक शब्द लिखे होने के दोष लगाए जाने का मामला सामने आया था। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जिनके पास जेल विभाग भी है, ने ए.डी.जी.पी. को इस मामले की गहराई तक जांच करने और मामले की तह तक जाने के लिए कैदी का मैडीकल करवाने के निर्देश दिए गए है। ए.डी.जी.पी. सिन्हा ने आगे बताया कि डी.आई.जी. फिरोजपुर सर्कल तजिंदर सिंह मोड़ को इस मामले के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है जो कल एक पुलिस अफसर को लेकर मौके पर जाकर जांच करेगे। बताया जा रहा है कि मानसा जिले की अदालत उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब बरनाला जेल से पेशी भुगतने आए एक कैदी की तरफ से जेल सुपरिटेंडेंट पर बड़े दोष लगाए गए। कैदी ने कहा कि जेल सुपरडैंट की तरफ से उसकी जज के सामने बुरी तरह के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े उतार कर उसकी पीठ पर गर्म सरिया के साथ आतंकवादी लिख दिया।

कैदी की पहचान कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई। इस संबध में जानकारी देते हुए कैदी कर्मजीत सिंह ने कहा कि वह आज मानसा जिले की अदालत में पेशी भुगतने आया था। उसने जज के सामने अपने पर हुए अत्याचार की कहानी बताते हुए कहा कि बरनाला जेल के सुपरिटेंडेंट और गार्डों ने उसकी बुरी तरह के साथ मारपीट की। फिर उन्होंने गर्म सरिया के साथ उसकी पीठ पर आतंकवादी लिख दिया। उसने कहा कि उसका कसूर यह था कि उसने जेल में हो रहे अत्याचार के बारे उच्च आधिकारियों को पत्र लिखे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News