मुख्यमंत्री की वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 10:52 AM (IST)

चंडीगढ़ःपंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की एक वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करन के आरोप में पंजाब पुलिस के साईबर सैल ने आई.पी.सी. और आई.टी. एक्ट की अलग-अलग धाराओं अधीन मामला दर्ज किया है।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त केस अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति की तरफ से छेड़छाड़ कर यह वीडियो अपलोड की गई है। पुलिस की तरफ से इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के प्रयास किए जा रहे है। सरकारी वक्ता अनुसार उक्त वीडियो में जानबूझ कर मुख्यमंत्री की आवाज की गति को घटा दिया गया है, जिससे यह प्रभाव पैदा किया जा सके कि वह किसी नशे के प्रभाव में हैं।  

swetha