कर्फ्यू में पुलिस ने मनाया एक साल के बच्चे का जन्मदिन

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 08:11 AM (IST)

नकोदरः जहां आज कोरोना महामारी के कारण पंजाब पुलिस दिन-रात लोगों की सुरक्षा में लगी हुई है। वहीं नकोदर पुलिस भी अपने शहर को सुरक्षित रखने के लिए ड्यूटी बाखूबी निभा रही है। थाना सिटी नकोदर के एस.एच.ओ. अमन सैनी हर समय लोगों की सुरक्षा के लिए शहर में पैट्रोलिंग कर रहे हैं। हर गली मुहल्ले, सड़कें और गश्त कर लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए अपील कर रहे हैं।

वहीं आज एस. एच. ओ. अमन सैनी को नकोदर के मोहल्ला सुंदर नगर निवासी राजा शर्मा का फोन आया कि आज उनके बच्चे नवीश का पहला जन्मदिन है, परन्तु कर्फ्यू कारण हम उसका जन्मदिन नहीं मना सकते। एस. एच. ओ. अमन सैनी ने पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंच कर बच्चे को केक, गुब्बारे और अन्य सामान भेंट किया। पुलिस ने उनके घर के बाहर ही केक काट कर जन्म दिन मनाया। बच्चे के अभिभावक अर्चना शर्मा, और राजा शर्मा पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News